₹23 करोड़ के चाप स्टार्टअप का आउटलेट पीक टाइम पर दिखा खाली, सिर्फ एक कर्मचारी था
एक X यूज़र ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि रविवार को पीक टाइम पर 'गबरू दी चाप' का आउटलेट खाली दिखा। उन्होंने स्टार्टअप की आलोचना करते हुए कहा कि वहां सिर्फ एक कर्मचारी था और उन्हें पानी भी नहीं दिया गया। 2025 में शार्क टैंक इंडिया में इस स्टार्टअप को ₹23.33 करोड़ के वैल्यूएशन पर फंडिंग मिली थी।