₹232 करोड़ एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर ने अपने खातों में कर लिए ट्रांसफर; ऐसे खुली पोल
सीबीआई ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी राहुल विजय को संस्था के ₹232 करोड़ अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने को लेकर गिरफ्तार किया है। देहरादून एयरपोर्ट पर सीनियर मैनेजर (फाइनेंस-अकाउंट्स) के पद पर तैनात राहुल ने लगभग 3 साल तक फर्ज़ी डॉक्यूमेंट और नकली एंट्रियां बनाकर घोटाला किया। इन गड़बड़ियों का पता एक आंतरिक ऑडिट में चला।