केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को ₹24,000 करोड़ की पीएम धन धान्य स्कीम लॉन्च करेंगे। यह योजना 100 आकांक्षी ज़िलों में खेती की उत्पादकता, सिंचाई, भंडारण और ऋण सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू होगी। यह स्कीम कृषि क्षेत्र पर लागू होने वाली अपनी तरह की पहली योजना है।