inshorts

₹24 के बैंगन के चक्कर में लुटे महिला के ₹87000, Zepto कस्टमर केयर के नाम पर हुआ फ्रॉड

अहमदाबाद की एक महिला को ज़ेप्टो से मंगाए ₹24 के बैंगन का रिफंड मांगना भारी पड़ गया। गलत ऑर्डर आने पर महिला ने गूगल से ज़ेप्टो कस्टमर केयर नंबर खोजा जो फर्ज़ी निकला। ठगों ने रिफंड के बहाने महिला से CUSTOMERSUPPORT.APK फाइल इंस्टॉल करवाकर उसकी बैंक डिटेल्स ले लीं व देखते-ही-देखते महिला के खाते से ₹87,000 उड़ गए।