बेंगलुरु के एक X यूज़र ने सालाना ₹25 लाख कमाने के बावजूद अधिक वेतन की चाह रखने वाले लोगों को एक सलाह दी है। शख्स ने कहा, "2020 में हम (दोस्त) ₹12-15 लाख सालाना कमाते थे, तब ₹25 लाख सालाना की सैलरी चाहते थे...अब उतना वेतन हो गया तो ₹50 लाख/साल चाहते हैं...लेकिन...इस अंधी दौड़ में रिलैक्स करना न भूलें।"