inshorts

₹266 पर लिस्ट हुआ ₹140 का शेयर, ₹279 पर अपर सर्किट लगते ही पैसे हुए डबल

रेलवे, डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए पार्ट्स बनाने वाली एयरफ्लोआ रेल टेक्नोलॉजी के शेयर गुरुवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर ₹266 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹140 था। लिस्ट होने के कुछ ही देर में कंपनी के शेयर ₹279.30 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और निवेशकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना हो गया।