RBL बैंक के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 6.5% से अधिक की तेज़ी आई और यह अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। यह तेज़ी एमिरेट्स एनबीडी द्वारा बैंक में हिस्सेदारी खरीदे जाने और उसके बाद खुले ऑफर (ओपन ऑफर) की घोषणा के बाद देखने को मिली। वहीं, यह सौदा करीब ₹26,850 करोड़ का है।