₹272 करोड़ के 2 ऑर्डर मिलने के बावजूद NBCC के शेयरों में आई 5% की गिरावट

₹272 करोड़ के 2 ऑर्डर मिलने के बावजूद सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी के शेयरों में मंगलवार को 5% तक गिरावट आई। शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के बीच 2 ऑर्डर मिलने की अच्छी खबर के बावजूद कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब ₹23,000 करोड़ पर आ गया।