₹29 महंगा होने के बावजूद भारतीयों को कितना सस्ता मिल रहा है LPG सिलिंडर?
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत ₹29 बढ़ने के बाद ₹942 हो गई है। हालांकि, मिडल ईस्ट संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत बढ़कर करीब ₹1,600/सिलिंडर पहुंच गई है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं से अतिरिक्त ₹700 नहीं वसूले जा रहे हैं क्योंकि सरकार ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद वहन किया है।