नोएडा (यूपी) में एक कंपनी ने ₹27.50 लाख में फैंसी वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर 0001 खरीदा है। परिवहन विभाग के अनुसार, दवा कंपनी एम/एस अविओरियन प्राइवेट लिमिटेड ने UP16FH सीरीज़ का यह प्रीमियम नंबर खरीदा है। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि कंपनी ने ₹3.5 करोड़ की मर्सिडीज़ बेंज़ कार के लिए यह नंबर खरीदा है।