$3.65 ट्रिलियन मार्केट कैप पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी Nvidia
अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के शेयरों में गुरुवार को 2.25% की वृद्धि के बाद कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण $3.65 ट्रिलियन को पार कर गया। एनवीडिया दुनिया में पहली ऐसी कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैप इस आंकड़े को छूने में सफल रहा। इस वृद्धि का मुख्य कारण डॉनल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत मानी जा रही है।