47-वर्षीय इंजीनियर ने रेडिट पर अपनी इंवेस्टमेंट जर्नी बताई है। खुद को 'साधारण इंजीनियर' बताते हुए उसने कहा, "2005 में ₹3LPA वेतन व पोर्टफोलियो 0, 2010 में वेतन ₹10LPA व पोर्टफोलियो ₹10 लाख, 2016 में वेतन ₹25LPA व पोर्टफोलियो ₹1 करोड़, 2020 में वेतन ₹35LPA व पोर्टफोलियो ₹2 करोड़ जबकि 2025 में वेतन ₹65LPA और पोर्टफोलियो ₹9 करोड़ पहुंच गया।"