₹3 लाख प्रति किलोग्राम है दुनिया के सबसे महंगे आम की कीमत
दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्म मूल रूप से मियाज़ाकी (जापान) में उगाई जाती है। अनोखे स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए मशूहर मियाज़ाकी के ये आम चमकीले लाल या बैंगनी रंग के होते हैं। ये आम दुर्लभ हैं और इसकी कीमत लगभग ₹3 लाख/किलोग्राम है। गौरतलब है, 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है।