₹30 गायब होने पर UP में टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा को किया निर्वस्त्र, दीं गालियां
अमेठी (यूपी) के एक स्कूल में एक छात्रा के ₹30 गायब होने पर शिक्षिका द्वारा 7वीं कक्षा की छात्रा को निर्वस्त्र कर उसकी तलाशी लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा की मां का आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर शिक्षिका ने उनकी बेटी को जातिसूचक गालियां दीं।