बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई सरकारी बैंक सबसे कम 8.15% सालाना ब्याज दर के साथ होम लोन ऑफर कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक के होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर के अनुसार, इस दर पर 15 साल के लिए ₹30 लाख का होम लोन लेने पर हर माह ₹28,930 ईएमआई और कुल ₹22.07 लाख ब्याज चुकाना होगा।