स्मॉल कैप कंपनी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 14% से अधिक की तेज़ी दिखी और शेयरों का भाव ₹29.10 के लेवल पर पहुंच गया था। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज़ के शेयरों की कीमतों में बीते 6 सत्रों के दौरान 60% की तेज़ी देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 29% गिरा है।