पावर कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5% उछलकर ₹18.96 पर पहुंच गए। यह तेज़ी कंपनी द्वारा बुधवार को मध्य प्रदेश में एक सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने से जुड़े प्लान की घोषणा करने के बाद आई है। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट पर ₹300 करोड़ का निवेश होगा।