सन फार्मास्युटिकल ने नैसडेक (अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज) में लिस्टेड कंपनी इम्युनोथेरेपी और टारगेटेड ऑन्कोलॉजी कंपनी चेकपॉइंट थेरेपेटिक्स को खरीदने के लिए $35 करोड़ (करीब ₹3100 करोड़) में करार किया है। इस सौदे के मुताबिक, सन फार्मा चेकपॉइंट के सभी शेयर $4.10 प्रति शेयर के भाव में नकद खरीदेगी। यह चेकपॉइंट के मौजूदा शेयर भाव से 66% अधिक है।