एक्सप्लोसिव सेक्टर की कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान करीब 11% तक उछलकर ₹607.25 के हाई तक गए। यह तेज़ी कंपनी को लगभग ₹311 करोड़ का निर्यात ऑर्डर मिलने के बाद दिखी। यह ऑर्डर प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए एक अंतरराष्ट्रीय इकाई से मिला है।