₹35,000 मांगने वाले इंजीनियर को फाउंडर्स ने दिया ₹50,000 का ऑफर; बताई वजह
एक स्टार्टअप के IITian फाउंडर्स ने इंटरव्यू में ₹35,000 मांगने वाले इंजीनियर को ₹50,000 का ऑफर दिया। एक फाउंडर ने कहा, "हमारा बजट ₹50,000 का था...उस काम की वही वैल्यू थी।" दूसरे फाउंडर ने कहा, "यह कर्मचारी 3 साल से कंपनी में है...अगर वह बीच में नौकरी छोड़ देता तो दूसरे बंदे को हायर करने में इससे ज़्यादा खर्चा आता।"