₹4,200 करोड़ के कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खुली पोल; 17 दिन में तीसरी बार उखड़ी सड़क
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के महज 17-दिन में तीसरी बार सड़क धंसने-उखड़ने की घटना सामने आई है। ₹4,200-करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के दौरान गिट्टी से लदा एक ट्रक भी सड़क धंसने से पलट गया। 13-जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका उद्घाटन किया था।