$4.25 मिलियन/वर्ष कमाता है यूट्यूब पर सबसे अधिक देखा जाने वाला भारत का AI स्लोप चैनल: स्टडी
वीडियो एडिटिंग कंपनी Kapwing द्वारा की गई नई स्टडी में दावा किया गया है कि यूट्यूब पर सबसे अधिक देखा जाने वाला एआई स्लोप चैनल भारत में स्थित है जिसका नाम 'बंदर अपना दोस्त' है। स्टडी के अनुसार, चैनल की अनुमानित वार्षिक आय करीब $4.25 मिलियन है। इसमें दुनियाभर के 15,000 सबसे लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों का सर्वेक्षण किया गया है।