₹4 के इस शेयर ने 5 साल में दिया 7865% का रिटर्न, केवल ₹1 लाख के निवेश को बना दिए ₹2.56 करोड़

लॉयड्स मेटल्स ऐंड एनर्जी लिमिटेड के शेयरों की कीमत 5 साल में 7,864.86% बढ़कर ₹1200 हो गई है। 5 साल पहले यह एक पेनी स्टॉक था जिसकी कीमत ₹4/शेयर थी। यदि किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें ₹1 लाख का निवेश किया होता और उसे बरकरार रखा होता तो उसका मूल्य आज बढ़कर ₹2.56 करोड़ हो गया होता।