एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ ₹4.4 लाख करोड़ बोलियां पाने वाला देश का पहला आईपीओ बन गया है। आईपीओ को 7.13 करोड़ शेयरों के बदले 385 करोड़ शेयरों की बोलियां मिलीं जो इसके साइज़ से 54 गुना अधिक है। इन्वेस्टरगेन के अनुसार, ₹11,607 करोड़ के इस आईपीओ को लिस्टिंग पर निवेशकों को प्रति शेयर ₹360 का फायदा हो सकता है।