₹40,000 का मेकअप चुराने के लिए ब्यूटी इन्फ्लुएंसर को मिली 'कर्फ्यू' की सज़ा

सिंगापुर की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर को सुपरमार्केट से करीब ₹43,000 का मेकअप व स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चोरी करने के आरोप में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू (बाहर निकलने पर प्रतिबंध) का पालन करने की सज़ा मिली है। इसके अलावा उसे हर दिन प्रशासन के सामने हाज़िरी लगानी होगी और मूवमेंट ट्रैक करने वाला इलेक्ट्रॉनिक टैग पहनना होगा।