₹400 का एडवेंचर; यूपी में जिप लाइन का हुक टूटने से 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर किशोर की मौत
आगरा (यूपी) में एडवेंचर करते समय जिप लाइन का हुक टूटने से 16-वर्षीय किशोर की 45-फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, किशोर को हेलमेट नहीं पहनाया गया था और जिप लाइन के नीचे जाल-गद्दे भी नहीं थे। इसका ठेका दिल्ली की एक फर्म को दिया गया है और इसकी टिकट की कीमत ₹400 है।