₹41,000/माह थी सैलरी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 79 स्किल्स सीख हासिल किया ₹1 करोड़ का पैकेज
कंप्यूटर साइंस में BSc व MNNIT इलाहाबाद से MCA करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक मिश्रा ने 2017 में ₹41,000/माह सैलरी पर करियर शुरू किया था और आज ₹1 करोड़+/वर्ष कमा रहे हैं। उन्होंने पेटीएम/एमेज़ॉन/एक्सपीडिया/मैकिन्ज़ी एंड कंपनी जैसी कंपनियों में डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर/रियल-टाइम प्रोसेसिंग सिस्टम पर काम किया व डेटा प्रोसेसिंग/डेटा लेक्स/डेटाबेस/क्लाउड ऑर्केस्ट्रेशन/मॉडर्न एआई जैसे 79+ स्किल्स सीखे।