₹422 करोड़ की लागत से पटना में बना डबल-डेकर फ्लाईओवर उद्घाटन के 2 महीने बाद ही धंसा
पटना में भारी बारिश के बीच रविवार को डबल-डेकर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। ₹422 करोड़ की लागत से बने इस डबल-डेकर फ्लाईओवर का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 जून को उद्घाटन किया था। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का यह फ्लाईओवर अशोक राजपथ पर बनाया गया है।