45 मिनट था समय, 70 मिनट तक दिया भाषण; दावोस में ट्रंप ने रूस-यूक्रेन को बताया 'बेवकूफ'
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में भाषण के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन ट्रंप ने 70 मिनट तक भाषण दिया है। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को लेकर कहा, "वे ऐसे मोड़ पर हैं जहां समझौता कर सकते हैं और अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो वे बेवकूफ हैं।"