बिहार के बक्सर में शनिवार को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹450 करोड़ की 41 योजनाओं का उद्घाटन और 32 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत में सर्किट हाउस के रास्ते में लगाए फूलों के गमलों को उनके जाते ही लोगों ने लूट लिया। सामने आए वीडियो में लोग गमले उठाकर भागते दिखे।