प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि उसने कथित ₹48,000 करोड़ की पोंजी स्कीम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पर्ल्स एग्रीटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के दिवगंत प्रमोटर निर्मल सिंह भंगू के दामाद हरसतिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने हरसतिंदर सिंह को ईडी की हिरासत में भेज दिया है।