inshorts

₹48 लाख सालाना की नौकरी छोड़ IPS अफसर बनीं अंजलि, IIT कानपुर से किया है बीटेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए सालाना ₹48 लाख का पैकेज छोड़ दिया था। अंजलि ने उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्टेट टॉप किया और आईआईटी कानपुर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने 2020 में यूपीएससी की परीक्षा में 158वीं रैंक हासिल की।