inshorts

₹490, ₹510 का पेट्रोल लेने से नहीं पड़ता फर्क, पंप पर धोखे से बचना है तो इन बातों को जानें

इंडिया टीवी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर ₹490, ₹510 जैसे खास फिगर में पेट्रोल-डीज़ल लेने से धोखे से बचाव नहीं होता और यह सिर्फ एक मिथक है। धोखे से बचने के लिए फ्यूल की डेंसिटी (डीज़ल के लिए 820-860 व पेट्रोल के लिए 720-775) चेक करनी चाहिए। वहीं, '0' के बाद मीटर की अगली संख्या '5' से कम होनी चाहिए।