₹1,00,000 से अधिक प्रति माह कमाने वाली एक महिला ने X पर पूछा कि क्या घर का ₹30,200 मासिक खर्च ज़्यादा है? इसमें फल-सब्ज़ियों पर ₹9,000, दूध पर ₹5,000, किराने पर ₹6,000, बिजली पर ₹1,800 और ऑफिस आने-जाने पर ₹8,400 का खर्च शामिल हैं। यूज़र्स ने खर्च को उचित बताते हुए 20-30% आय बचाने और निवेश करने की सलाह दी।