₹5 और ₹10 के 1.5 लाख सिक्कों से यूपी में बनकर तैयार हुई भगवान राम की मूर्ति, तस्वीर आई सामने

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक मॉल में मंगलवार को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करीब 1.5 लाख भारतीय सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स व इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज हुई। मूर्ति में ₹5 और ₹10 के सिक्कों का इस्तेमाल हुआ है।