विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में नवमी पर बुधवार को देवी कन्याका परमेश्वरी को सजाने के लिए ₹5 करोड़ नकदी, 7 किलोग्राम सोना और 12 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया गया। देवी व उनके इस दरबार की सजावट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोने से लदी देवी की मूर्ति के चारों ओर नोटों की गड्डियां व चांदी नज़र आई।