$5 बिलियन की कंपनी चलाने वाले 'मिस्टर बीस्ट' ने किया दिवालिया होने का दावा
यूट्यूबर जिमी डॉनल्डसन उर्फ 'मिस्टर बीस्ट' ने दावा किया है कि $5 बिलियन की कंपनी 'बीस्ट इंडस्ट्रीज़' चलाने के बावजूद वे दिवालिया हो चुके हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 27-वर्षीय डॉनल्डसन कंपनी के आधे हिस्से के मालिक हैं। उन्होंने कहा, "कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता...लोग कहते हैं- 'आप अरबपति हैं'...लेकिन वह तो मेरी नेटवर्थ है...असल में नेगेटिव में पैसा है।"