₹5 लाख को एक जगह लगाने की गलती न करें, एक्सपर्ट ने बताया स्मार्ट निवेश का फॉर्मूला
शो 'पैसों की पाठशाला' में पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज मथपाल ने ₹5 लाख जैसी रकम एक जगह लगाने के बजाय डाइवर्सिफाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "5-साल से अधिक समय के लिए 50-70% पैसा डाइवर्सिफाइड इक्विटी और बाकी गोल्ड-सिल्वर व डेट में लगाएं। नए निवेशकों के लिए मल्टी एसेट एलोकेशन और निफ्टी 50 इंडेक्स फंड बेहतर विकल्प हैं।"