₹5 लाख महीने वेतन कमाता था आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा डॉक्टर, एक महीने पहले हुई थी शादी
आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद का वेतन ₹5 लाख महीना था। आदिल ने मार्च 2025 में शहर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में बतौर जनरल फिज़िशियन काम करना शुरू किया था। वहीं, उसकी शादी करीब 1 महीने पहले हुई थी और उसकी पत्नी भी सर्जन बताई जा रही है।