₹500 की घड़ी के लिए हुई थी शख्स की हत्या; 30 साल पुराने मामले को SC ने कैसे सुलझाया?
₹500 की घड़ी को लेकर 1997 में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत के 30-साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषसिद्धि बरकरार रखी लेकिन घटना की परिस्थितियों/दो दोषियों की मौत/बचे आरोपी की उम्र को देखते हुए 5-साल की सजा घटाकर पहले से काटी गई करीब डेढ़ साल की सज़ा तक सीमित कर दी।