नालंदा (बिहार) में शादी से पहले फेशियल कराने से दुल्हन के चेहरे पर जलन के साथ लाल धब्बे पड़ गए जिसके बाद दूल्हे ने उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दुल्हन ने एक ब्यूटी पार्लर से ₹500 में फेशियल कराया था। शुक्रवार को दूल्हे संग थाने पहुंची दुल्हन ने पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।