नीमच (एमपी) में ₹500 के स्टांप पेपर पर समझौता कर अपने सरपंच पद का अधिकार एक ठेकेदार को सौंपने वालीं दाता पंचायत की सरपंच कैलाशीबाई कछावा को बर्खास्त किया गया है। ज़िला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव के अनुसार, जांच में पता चला कि कछावा ने सच में ऐसा अनुबंध किया था जिसके लिए स्टांप पेपर ऑनलाइन खरीदा गया था।