देश की शीर्ष रियल एस्टेट डेवलपर में से एक सनटेक रियल्टी मुंबई और दुबई में दो अल्ट्रा-लग्ज़री हाउसिंग प्रोजेक्ट्स बनाएगी जिसमें एक अपार्टमेंट की कीमत ₹500 करोड़ तक जा सकती है। कंपनी के सीएमडी कमल खेतान ने बताया, "हम दोनों प्रोजेक्ट्स अगले साल जून तक लॉन्च कर देना चाहते हैं। एक अपार्टमेंट की कीमत ₹100 करोड़ से कम नहीं होगी।"