inshorts

₹500 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, ऐक्सिस बैंक के स्टाफ समेत 16 गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने अलवर में ₹500 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है जिसमें ऐक्सिस बैंक के 4 कर्मचारियों समेत 16 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, ये बैंक कर्मचारी फर्ज़ी कागज़ों के आधार पर नकली करंट अकाउंट खोलकर बिचौलियों को देते थे। जांच के मुताबिक, इन म्यूल अकाउंट्स से ₹500 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ।