नासा के डेटा के अनुसार, एस्टेरॉयड 2024 YR4 के पृथ्वी से 2032 में टकराने की संभावना 2.6% से 3.1% हो गई है। इसे 130-300 फीट चौड़ा बताया जा रहा है जो तकरीबन 64,375 किलोमीटर/घंटा के वेग से बढ़ रहा है। अगर यह वायुमंडल में प्रवेश करेगा तो इससे एक परमाणु बम से 500 गुना अधिक ऊर्जा का विस्फोट होगा।