हर महीने सिर्फ ₹500 की SIP से भी करीब 8-10 साल में ₹1 लाख का फंड बनाया जा सकता है। सालाना 10% रिटर्न मिलने पर यह लक्ष्य 9 साल 11 महीने, 12% पर 9 साल 3 महीने और 15% पर 8 साल 5 महीने में पूरा हो सकता है। इसमें आपकी जेब से ₹50,500-₹59,500 तक निवेश होंगे बाकी रकम अनुमानित रिटर्न से बनेगी।