फाइनेंशियल सर्विसेज़ फर्म सोधानी कैपिटल के शेयर मंगलवार को बीएसई के एसएमई पर ₹80.00 पर लिस्ट हुए यानी कि आईपीओ निवेशकों को 56.86% का लिस्टिंग गेन मिला। वहीं, लिस्टिंग के बाद यह उछलकर ₹84.00 के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 64.71% मुनाफे में हैं। आईपीओ के तहत ₹51.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।