₹526 करोड़ के बैंक डिपॉज़िट फ्रीज़, ऑनलाइन गेमिंग प्लैटफॉर्म Gameskraft पर ईडी का ऐक्शन
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ऑनलाइन गेमिंग प्लैटफॉर्म Gameskraft से जुड़े ₹526 करोड़ के बैंक डिपॉज़िट फ्रीज़ कर दिए हैं। ₹3.5 करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी और ₹11 लाख कैश भी ज़ब्त किया गया। ईडी ने आरोप लगाया कि कंपनी ऑनलाइन रियल-मनी गेम्स का संचालन कर रही है। सरकार ने अगस्त-2025 में ऑनलाइन मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था।