ट्रांसफॉर्मर्स बनाने वाली मंगल इलेक्ट्रिकल के शेयरों की गुरुवार को बीएसई पर ₹558.00 और एनएसई पर ₹556.00 पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि पूंजी हल्की-सी घट गई। आईपीओ के तहत ₹561 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और इसके आईपीओ को ओवरऑल 9 गुना से अधिक बोली मिली थी।