₹5712 करोड़ के GST नोटिस पर वन 97 कम्युनिकेशंस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने फिनटेक कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के स्वामित्व वाले गेमिंग प्लैटफॉर्म 'फर्स्ट गेम्स' को भेजे गए ₹5,712 करोड़ के जीएसटी नोटिस पर रोक लगा दी है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाज़ार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने अप्रैल में फर्स्ट गेम्स को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया था।